फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर क्रिस प्रैट ने पत्नी संग शेयर की शादी की तस्वीर, साथ में पोस्ट कर लिखी ये बात

Tue, 11 Jun 2019 02:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कैथरीन श्वाजनेगर, क्रिस प्रैट - फोटो : instagram
विज्ञापन

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर क्रिस प्रैट ने बीते दिनों लेखिका और एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की बेटी कैथरीन श्वाजनेगर से शादी कर ली थी। एक्टर ने अपनी शादी की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इमोशनल लेटर लिखा है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा- कल हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन था! हम भगवान, हमारे परिवार और हम जिससे प्यार करते हैं उसके सामने पति-पत्नी बन गए। यह गतिशील और भावुक था। हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू कर अच्छा महसूस कर रहे हैं। हम अपने परिवारों और हमारे दोस्तों के लिए बहुत आभारी हैं, जो हमारे साथ खड़े हैं और मिस्टर जियोर्जियो अरमानी के आभारी हैं जिन्होंने कैथरीन के लिए शानदार ड्रेस बनाई और मेरे लिए बेहतरीन सूट। 

बता दें इसी साल जनवरी में इन दोनों की सगाई कर ली थी। वहीं बात करें शादी की तो दोनों ने बीते शनिवार को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में कैलिफोर्निया में शादी रचाई।
विज्ञापन


प्रैट अगस्त 2017 में अपनी पत्नी एना फैरिस के अलग होने के बाद से ही 29 वर्षीय कैथरीन को डेट कर रहे थे। वहीं बात करें क्रिस प्रैट की तो उन्होंने 'गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी', जुरासिक वर्ल्ड और एवेंजर्स एंड गेम जैसी कई शानदार फिल्में कर चुके हैं। आपको बता दें कि क्रिस प्रैट और कैथरीन श्वाजनेगर की उम्र के बीच करीब 10 साल का फर्क है। क्रिस प्रैट 39 के जबकि  कैथरीन श्वाजनेगर 29 साल की हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें