नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'मांझी ए माउंटेन मैन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नवाजुद्दीन फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म बिहार के गया जिले के एक गांव गैहलोर के दशरथ मांझी की जिंदगी पर ही आधारित है।
दशरथ मांझी ने गांव में मेडिकल की खराब व्यवस्था को दूर करने के लिए अकेले ही पहाड़ से रास्ता बना दिया था। जिसके बाद दशरथ मांझी माउंटेन मैन के नाम से मशहूर हो गए। इसीलिए उनको आज भी याद किया जाता है।
केतन मेहता ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। इस फिल्म की 85 फीसदी शूटिंग गेहलौर और आस पास के क्षेत्रों में हुई है। शेष हिस्सा बनारस और दिल्ली में फिल्माया गया है।