फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मराठी अभिनेत्री प्रेमा किरण का 61 साल की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Sun, 01 May 2022 08:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मराठी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री प्रेमा किरण का मुबंई में निधन हो गया है।
विज्ञापन
प्रेमा किरण - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। मराठी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री प्रेमा किरण का मुबंई में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 61 साल का उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद आखिरी सांस ली। अभिनेत्री के अचानक हुए निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे हैं। 

विज्ञापन


मराठी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रेमा किरण एक निर्माता भी हैं। उन्होंने मराठी फिल्म उद्योग के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। प्रेमा किरण धूम धड़क (1985), पागलपन (2001), अर्जुन देवा (2001), कुंकू ज़ाले वैरी (2005) और लग्नची वरात लंदनच्य घरत (2009) जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। 

प्रेमा किरण ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। दे दनादान, धूमधडका और लक्ष्मीकांत बेर्डे की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में उनके गाने आज भी उतने ही मशहूर हैं।
विज्ञापन


अभिनय के अलावा उन्होंने साल 1989 की फिल्म उटवला नवरा  और थरकप जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था। प्रेमा किरण ने न केवल मराठी बल्कि गुजराती, भोजपुरी, अवधी और बंजारा भाषाओं में भी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें