जीके गोविंद राव का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविन्द राव ने थिएटर, फिल्मों के साथ-साथ सोप ओपेरा में भी अपनी पहचान बनाई थी। लोग उन्हें 'ग्रहाना', 'मिथिल्या सीथेयारु', 'कर्फ्यू', 'अज्जू' और 'शास्त्री' में उनके किरदारों के लिए याद करते हैं। उन्होंने लोकप्रिय हिंदी धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ और ‘महा पर्व’ में भी अभिनय किया था।
जीके गोविंद राव का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
वह विभाजनकारी राजनीति के खुले आलोचक और तार्किक सोच के समर्थक थे। इसके अलावा राव अंधविश्वासी मान्यताओं का विरोध भी करते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी ने शोक व्यक्त किया।