यह घटना शनिवार की है, जब अपनेदोनों अभिनेता सूर्या के लिए एक फ्लैक्स बैनर लगा रहे थे। एन वेंकटेश और पी साई नरसरावपेट शहर के एक प्राइवेट कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, जिस लोहे की रॉड पर फ्लेक्स लगा हुआ था, वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे दोनों लड़कों को जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पी साई की बहन अनन्या ने अपने भाई की मौत के लिए कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
अनन्या ने कहा, 'मेरे भाई की मौत के लिए कॉलेज जिम्मेदार है। हम कॉलेज को बहुत सारी फीस दे रहे हैं। कॉलेज में शामिल होने से पहले, उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि छात्रों की सुरक्षा और निगरानी की जाएगी, लेकिन साफ है कि कॉलेज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और निगरानी नहीं कर रहा है।'