फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं सबसे ज्यादा और सबसे कम पढ़ी बॉलीवुड हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हम उन सितारों की जानकारी आपको दे रहे हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ स्टडी पर भी पूरा फोकस किए रहे। इन सैलिब्रिटीज के पास कई नामी गिरामी डिग्रियां हैं तो कुछ पर क्रिमिनल साइकोलॉजी की भी जानकारी है। इसके उलट कुछ ऐसे नामी गिरामी सितारे भी हैं जिनकी पढाई जान कर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इनमें से कई ग्रेजुएट तक नहीं कर पाए तो कुछ तो छठवीं और आठवीं तक ही पढ सके।
विज्ञापन

सोशलॉजी की मास्टर हैं विद्या बालन

'डर्टी पिक्चर' में हुस्न के जलवे बिखेरने वाली विद्या बालन पढ़ाई में भी कम नहीं रही हैं। एक्टिंग के अलावा स्टडी को भी उन्होंने पूरी तरजीह दी। वह सेंट जेवियर कॉलेज से सोशलॉजी में ग्रेजुऐशन किए हैं तो मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री भी उनको हासिल है।

इकोनामिक्स में एमबीए हैं जॉन अब्राहम

बॉलीवुड का ये माचो मैन स्टडी में भी पीछे नहीं रहा। वह इकोनामिक्स में एमबीए किए हुए हैं। मीडिया प्लानिंग के क्षेत्र में भी वह हाथ आजमा चुके हैं।
 

प्रीति जिंटा पर है क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री

चुलबुली खूबसूरत नायिका प्रीती जिंटा पढ़ाई में अव्वल छात्रा थीं। शिमला के कॉलेज से इं‌गलिश विद आनर्स के अलावा वह साइकोलॉजी में ग्रेजुऐट प्रोग्राम भी कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति को ‌क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री भी हासिल है।

सोनू सूद की पढाई भी है अच्छी

'दबंग' के छेदी सिंह यानि कि सोनू सूद भले ही अपने फिल्मी कैरियर में बिना पढ़े लिखे गुंडे की भूमिका निभा चुके हों लेकिन हकीकत में वह काफी पढ़े लिखे हैं। वह इलेक्ट्रोनिक्स में इंजीनियरिंग किए हुए हैं।

इलेक्ट्रिकल इं‌जीनियर कर चुके हैं आर माधवन

साउथ से बॉलीवुड में आने वाले आर माधवन भी पढाई के मामले में अच्छे हैं वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री लिए हुए हैं
 

पढाई में भी महानायक हैं अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पढाई में भी अच्छे साबित हुए। उन्होंने पढाई को काफी गंभीरता से लिया और साइंस में डबल डिग्री की। इसके अलावा बिग बी ने आस्ट्रेलिया की क्वीनसलैंड यूनिवर्सिटी से डॉक्ट्रेट की डिग्री भी हासिल की।
 

कैटरीना का पढाई में हाल बेहाल

पर्दे पर कयामत ढ़ाने वाली खूबसूरत हीरोइन कैटरीना कैफ का हाल तो पढ़ाई में और भी बुरा रहा। कैटरीना हांग-कांग में पैदा हुई थीं। इसके बाद चाईना, जापान, स्वीटजरलैंड, पोलेंड, जर्मनी, इंग्लैंड जैसे कई देशों में वह रह चुकी हैं।

कैट ने 14 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी पर इस चक्कर में पढ़ाई के लिए उनके पास कोई वक्त नहीं रहा। एकेडमिक क्वालिफिकेशन के मामले में कैट के पास कुछ भी नहीं है।
 

करीना और करिश्मा दोनों बहने पढाई में रहीं फिसड्डी

हॉट एक्ट्रस करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में आते ही तहलका मचा दिया था। करिश्मा ने कई सुपरहिट फिल्में दी और सेक्सी हीरोइन का तमगा भी हासिल किया। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि करिश्मा केवल छठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई हैं। वहीं उनकी बहन करीना भी पढाई में पीछे ही रह गईं। करीना ग्रेजुएट भी नहीं कर पाईं।
 

काजोल नहीं कर पाई दसवीं

तनुजा की बेटी काजोल ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की। 'बेखुदी' उनकी पहली फिल्म थी। इस हीरोईन ने अदाकारी में बॉलीवुड में अव्वल स्‍थान भी पाया लेकिन स्टडी के मामले में तो वह हाईस्कूल तक नहीं कर पाई।
 

पर्दे का दबंग पढाई में बेरंग

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर्दे पर भले ही दबंगई दिखाते हों लेकिन पढाई के मामले में यह दबंग काफी पीछे रह गया। वह बस बाहरवीं तक ही पढ सके और रह गए अंडरग्रेजुएट।
 

आलिया पर नहीं है ग्रेजुएशन का समय

आलिया ने अपनी स्कूलिंग 2011 में पूरी कि इसके बाद 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' में एक्टिंग डेब्यू के बाद वह बॉलीवुड में नया चेहरा बन गई। अब आलिया के पास ग्रेजुएशन का समय नहीं निकल रहा है।

आमिर भी नहीं कर पाए बारहवीं के बाद पढाई

आमिर खान पर बचपन से ही एक्टिंग का जुनून सवार था। इस चक्कर में पढाई से दूर ही होते चले गए। वह सुपर स्टार तो बन गए लेकिन 12 वीं के बाद पढाई नहीं कर सके
 
विज्ञापन

अक्षय भी हैं अंडरग्रेजुएट

अक्षय कुमार ने अपना कॉलेज एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि मार्शल आर्ट के चलते छोड़ा। लेकिन फिर वह ऐसा छूटा कि वह ग्रेजुएट भी नहीं कर पाए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें