फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सुष्मिता सेन ऋतिक से शादी करने वाली हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन क्या जल्द ही शादी करने वाली हैं? सुष्मिता की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं, हाल ही में सुष्मिता को करीम मोरानी का बर्थडे पार्टी में ऋतिक भसीन के साथ देखा गया है। तब से यह खबर चर्चा में हैं।
विज्ञापन


ऋतिक भसीन एक रेस्टोरेंट और नाइट क्लब के मालिक हैं। वहीं सुष्मिता और ऋतिक के डेटिंग की खबरें भी पिछले कुछ समय से लगातार आ रही हैं। ऐसे में यह लगता है कि सुष्मिता भी अब अपनी रिलेशनशिप से इनकार नहीं कर रहीं।

विज्ञापन

दोनों ने दिया साथ-साथ पोज

मुंबई में करीम मोरानी की पार्टी में ऋतिक को सुष्मिता का हाथ पकड़े देखा गया। हालांकि दोनों ही यह जताने की कोशिश कर रहे थे कि वे दोनों एक रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं।

जबकि इससे पहले सुष्मिता करीबी दोस्तों के यहां या किसी इवेंट में अकेले ही जाती रही हैं। लेकिन इस पार्टी में वे ऋतिक के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर दोनों ने ना केवल एक-दूसरे के साथ पकड़े हुए थे बल्कि कार में बैठने से पहले दोनों ने साथ-साथ करीबी पोज भी दिए।

वैसे 33 वर्षीय भसीन इससे पहले अंबिका खेतान के साथ डेट कर चुके हैं। लेकिन सालों पहले उनका रिश्ता खत्म हो गया था। बॉलीवुड में ऋतिक के अर्जुन कपूर, अभिषेक कपूर, समीर दत्तानी और श्वेता साल्वे दोस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें