हाल ही में, टोनी कक्कड़ ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी और लव लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब दिया है। इस दौरान टोनी कक्कड़ ने बताया कि वह अभी किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं। वह फिलहाल सिंगल है। इस इंटरव्यू में टोनी कक्कड़ से शादी के बारे में भी पूछा गया। इस पर उन्होंने साफ-साफ बता दिया कि वो म्यूजिक के साथ बहुत बिजी हैं और शादी की उन्हें कोई जल्दी नहीं है और वह अभी शादी के लिए तैयार भी नहीं हैं।
टोनी कक्कड़ ने अब तक कई स्टार्स के साथ काम किया है, जिसमें निक्की तंबोली का नाम भी शामिल है। निक्की टोनी कक्कड़ के साथ ‘नंबर लिख’ गाने में नजर आई थीं। इस गाने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह उठी थी। हालांकि, इस पर टोनी और निक्की तंबोली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
टोनी कक्कड़ की बात करें तो उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जिसमें 'लीला', 'धीमे धीमे', 'यारी है', 'गोवा बीच', 'तेरा सूट', 'कुर्ता पायजामा' जैसे कई गाने शामिल हैं। टोनी कक्कड़ ने अपनी बहन नेहा कक्कड़ के साथ भी कई सारे गाने गए हैं। नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं, जिन्होंने कई हिट गाने गाए हैं।