फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन दोस्त संग की गईं स्पॉट, लोग बोले गोविंदा का बेटा

Wed, 29 Dec 2021 04:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस समय न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने दोस्त के साथ दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
nyasa devgun - फोटो : screenshot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा वैसे तो मीडिया की चकाचौंध से दूर रहती हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियां बटोरती हैं। स्टार किड होने की वजह से कई बार उनकी फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल भी हो जाती हैं और कई बार में विवादों में भी घिर जाती हैं। इस समय नीसा देवगन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने दोस्त के साथ दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

नीसा की वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया-
नीसा को मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ डिनर करके निकलते हुए देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं, किसी ने लिखा, ये तो नोरा को टक्कर देंगी, तो वहीं किसी ने लिखा,बहुत दिनों बाद दिखाई दीं नीसा। तो वहीं इसी के साथ कुछ लोग उनके फ्रेंड को लेकर भी कयास लगाने लगे। एक यूजर ने तो यह भी लिखा, अरे यो ते गोविंदा का बेटा है।
 
विज्ञापन

काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा इस समय सिंगापुर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। वे जुलाई में भारत वापस लौटीं थी इस दौरान उन्हें उनकी मां काजोल के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। नीसा उन स्टार किड्स में से हैं, जिनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। कई बार नीसा को ट्रोल भी किया जाता है, हालांकि अजय और काजोल हमेशा अपनी बेटी के सपोर्ट में रहते हैं और ट्रोलर्स को जवाब देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें