इंटरनेट पर ये बात फैल गई है कि टोनी कक्कड़ ने चोरी चुपके शादी कर ली है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, ये सब टोनी के एक नए सॉन्ग के लिए किया गया है। जिसके लिए जैस्मीन और टोनी, दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। गाने में बिग बॉस ब्यूटी ने गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं टोनी अपने ऐब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड को-ऑर्डर सेट में हैंडसम लग रह हैं। पोस्ट शेयर करते हुए टोनी ने लिखा- शादी कर ली...
टोनी कक्कड़ और जैस्मिन भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस बेवकूफ बनाओ आप लोगों को'। तो दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए पूछा कि 'अली गोनी कहां हैं दिखाई नहीं दे रहे'। बता दें कि जैस्मीन और अली बिग बॉस के जमाने से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। तो वहीं फोटो और विडियो देख टोनी के फैंस उनसे पार्टी मांग रहे हैं और पूछ रहे हैं कि नेहा दीदी नजर नहीं आ रही हैं।
तो वहीं जैस्मीन भसीन ने अपने सोशल मीडिया पर पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इस साल का शादी एंथम आ गया है.. डीआरजे रिकॉर्ड्स और राज जायसवाल प्रस्तुत करते हैं टोनी कक्कड़ की शादी करोगी?'
यह भी पढ़ें: जैकलीन की भोजपुरी अवार्ड्स में दिखेगी धमाकेदार मौजूदगी, गोविंदा के ठुमकों पर सबका ध्यान