फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय को लाल घाघरे में डांस करते देख घूमा नेटिजन्स का माथा, गुस्से में पूछा- कब सुधरेंगी हरकतें

Sat, 04 Mar 2023 02:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लंबे इंतजार के बाद, अक्षय कुमार ने हाल ही में अटलांटा में पहले शो के साथ अपने 'द एंटरटेनर्स' टूर की शुरुआत की। बीते दिन कलाकारों ने यूएस के अटलांटा में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी। ऐसा करते ही अभिनेता ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार, नोरा फतेही - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सेल्फी' के फ्लॉप होने के कारण सुर्खियों में है। यह खिलाड़ी कुमार की लगातार चौथी फिल्म है, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही है। इसके अलावा अक्षय कुमार अपने इंटरनेशनल टूर 'द एंटरटेनर्स' को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। जहां पिछले दिनों अभिनेता को सोनम बाजवा, दिशा पटानी, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना और मौनी रॉय के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, वहीं अब इस टूर के पहले शो से अक्षय और नोरा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते अभिनेता फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे इंतजार के बाद, अक्षय कुमार ने हाल ही में अटलांटा में पहले शो के साथ अपने 'द एंटरटेनर्स' टूर की शुरुआत की। बीते दिन कलाकारों ने यूएस के अटलांटा में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी। यह इवेंट वैसे तो हाउसफुल रहा, लेकिन भारत में जैसे ही इसका वीडियो आया वैसे ही अक्षय कुमार लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहां से सामने आए अक्षय कुमार और नोरा के लाइव परफॉर्मेंस के वीडियो में खिलाड़ी कुमार 'सेल्फी' के गाने पर पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।  
Best Actor Khesari Lal: ‘दिल्ली में फुटपाथों पर बेचा लिट्टी चोखा, पवन सिंह के मैं अब भी पैर छूता हूं’

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे वीडियो में वह स्टेज पर 'गुड न्यूज' के गाने 'लाल घाघरा' और फिर 'सेल्फी' के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर जमकर डांस कर रहे हैं। हालांकि, पूरे शो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता इस वीडियो में लाल लहंगे में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड खिलाड़ी ने अपने काले रंग के आउटफिट के ऊपर लाल लहंगा पहना था और यही बात लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रही है। नेटिजन्स इस वायरल होते वीडियो पर अक्षय कुमार के इस लुक को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।  
विज्ञापन

अक्षय कुमार, नोरा फतेही, मौनी रॉय, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार को लहंगे में डांस करते देख लोगों का दिमाग फिर गया है। जहां अभिनेता अभी तक अपनी फ्लॉप फिल्मों के कारण ट्रोल हो रहे थे, वहीं अब सभी इस तरह से डांस करने के लिए उनपर गुस्सा निकाल रहे हैं। अक्षय कुमार और नोरा फतेही का इस तरह का अंदाज देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'यही देखना बाकी रह गया था।' दूसरे ने लिखा, 'अक्षय कुमार कब अपने उम्र की तरह एक्ट करेंगे।'  वहीं एक अन्य ने अक्षय के डांस को घटिया बताते हुए लिखा, 'ये घटिया हरकते करना बंद करे तो अक्षय हिट हो जाए।' इस वायरल वीडियो पर आपको इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।
Hrithik-Saba: सबा आजाद के साथ नवंबर में शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन! पिता राकेश ने बताया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें