फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mimi Chakraborty: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात

Wed, 22 Feb 2023 06:32 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फ्लाइट में सफर के दौरान खाने में बाल निकलने से तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती काफी नाराज दिखीं। उन्होंने मैनेजमेंट से शिकायत की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आखिर में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Mimi Chakraborty - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री फ्लाइट से सफर कर रही थीं। उन्हें खाना सर्व किया गया, जिसे देखकर वह बुरी तरह फ्लाइट मैनेजमेंट पर भड़क गईं। यहां तक कि मिमी ने इस संबंध में अमीरात एयरलाइन को मेल भी भेजा, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में अपनी शिकायत के लिए एक्ट्रेस ने ट्विटर का सहारा लिया।

विज्ञापन


मिमी के खाने में निकला बाल
मिमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर खाने की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने लिखा, 'डियर अमीरात मुझे लगता है कि आप बहुत बड़े हो गए हैं कि आपको अपने साथ सफर करने वाले लोगों की चिंता नहीं है। मुझे लगता है कि खाने में बाल मिलना बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है। मैंने आपको और आपकी टीम को इसके बारे में मेल किया, लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब या माफी मांगना जरूरी नहीं समझा गया। बाल रोटी में निकला था, जिसे मैं उस वक्त खा रही थी। अगर आप अपने साथ ट्रैवल करने वाले लोगों की फिक्र करते हैं तो मेरा मेल देख सकते हैं।' 
 

व्हाइट क्रॉप टॉप में निया ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीरात एयरलाइंस को लिखा मेल, नहीं मिला जवाब
अमीरात एयरलाइंस दुबई की बेस्ट एयरलाइन में से एक है, जो अपनी बेहतरीन सर्विसेज के लिए जानी जाती है। यहां तक कि इसकी फ्लाइट्स की टिकट भी काफी महंगी आती हैं। वहीं, इतनी महंगी टिकट के बाद भी यात्रियों को अच्छी सर्विस नहीं मिल रही है।  मिमी चक्रवर्ती के खाने में बाल निकलना और अमीरात की ओर से मेल पर कोई जवाब न आना उनकी सर्विस पर कई सवाल खड़े करता है। 

Bollywood: बॉलीवुड के ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें