दरअसल, ये किस्सा 1989 का है जब माधुरी ने अमिताभ बच्चन के साथ 'शनाख्त' नाम की फिल्म साइन की थी। इस फिल्म के जरिए पहली बार अमिताभ और माधुरी की जोड़ी दिखने वाली थी। टीनू आनंद ने फिल्म में मधुरी के सीन से जुड़ा वाकया सुनाया है। उन्होंने रेडियो नशा से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म के सेट पर माधुरी का पहला दिन था और उनसे कॉस्ट्यूम को लेकर झगड़ा हो गया था। एक्ट्रेस से कहा गया था कि एक सीन में सिर्फ ब्रा पहन कर शूटिंग करनी होगी, जिसमें वो असहज महसूस कर रही थीं। यही वजह थी कि माधुरी ने ये कॉस्ट्यूम पहनने से इनकार कर दिया।
इंटरव्यू के दौरान टीनू ने बातचीत करते हुए बताया कि माधुरी दीक्षित पहले तो अपने कमरे से 45 मिनट कर बाहर नहीं आईं और जब मैंने जाकर पूछा कि क्या हुआ तब वो कहने लगीं कि मैं ये सीन नहीं करना चाहती हूं। मैंने कहा सॉरी लेकिन ये सीन तो तुम्हें करना पड़ेगा। माधुरी अपनी बात पर अड़ी रहीं तो मैंने कहा पैकअप, फिल्म को गुड बाय कर दो और मैं शूट कैंसिल कर दूंगा'।
टीनू ने बताया कि 'इस सीन में अमिताभ का विलेन ने चेन से बांध दिया था और उसे बचाने के लिए माधुरी आकर कहती हैं कि चेन से बंधे आदमी को क्यों मार रहे हो जब ये औरत तुम्हारे सामने खड़ी है। इस तरह माधुरी हीरो बचाती हैं'। बता दें की यह फिल्म फिर डिब्बाबंद हो गई। आगे टीनू कहते हैं कि साइनिंग के वक्त जब उन्होंने माधुरी को ये सीन नैरेट किया था तब बता दिया था कि 'तुम्हें ब्लाउज रिमूव करना होगा और मैं झाडियों से कुछ नहीं छुपाऊंगा क्योंकि सीन में तुम हीरो की मदद कर रही हो, तब माधुरी ने सीन के लिए हां कहा था'।
यह भी पढ़ें: एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद, बोलें- वह वैन में जाते हैं और फिर...