गोविंदा-कोमल-सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कोमल ने गोविंदा की पत्नी सुनीता पर क्या कहा था?
हाल ही में कोमल रानी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे अप्रत्यक्ष रूप से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर निशाना साधती नजर आई। उन्होंने लिखा, 'जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया' वे कौए के पीछे भागने लगेंगे'
कोमल ने आगे लिखा, 'सच कहूं तो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये लोग मुझे अच्छा इंसान समझते हैं या बुरा। मुझे लगता है कि वे सब एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, जो अपनी नाकाम शादियों की निराशा किसी और पर निकाल रही हैं। वे 'मैन-ईटर' की तरह व्यवहार करती हैं। ऐसी औरतें जो अपने पतियों की इज्जत और प्रतिष्ठा को बर्बाद कर देती हैं। लगातार मेरा नाम अपने साथ जोड़कर चर्चा में बने रहने की कोशिश करना बंद करो। शायद यह कहावत सच है: आपकी इज्जत आपके अपने हाथों में है। ऐसे लोगों को अपनी हद पता होनी चाहिए और दूसरों को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि उनका अपना अतीत ही सबके सामने आ जाए।'
ये भी पढे़ं- वायरल वीडियो: 'पति चोर', कोमल रानी स्वर्णकार पर भड़कीं राखी सावंत, गोविंदा के निजी जीवन पर भी दिया बड़ा बयान