अरबाज खान हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब उनसे भाई सलमान खान के बारे में पूछा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी अरबाज खान से सलमान खान के ट्रोलिंग वाले बयान पर सवाल पूछते नजर आते हैं। हालांकि अरबाज नाराज होकर चले गए जैसे ही सलमान का नाम लिया गया।
अरबाज ने इस सवाल का जवाब देने के बजाय नाराज होकर कहा, 'एक्सक्यूज मी… थैंक यू, थैंक यू।' इसके बाद वह तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे बढ़ गए।
कुछ देर बाद अरबाज वापस पैपराजी की तरफ मुड़े और पूछा, 'ज्वेलरी से रिलेटेड था? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?' यानी क्या वह सवाल ज्वेलरी से जुड़ा था और क्या यह सवाल आज के इवेंट से संबंधित था। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो-