फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु धूलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, निर्देशक ने दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 19 Jul 2023 11:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अकाउंट के हैक होने का पता तब चला जब हैकर ने तिग्मांशु के दोस्तों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए और आर्थिक मदद मांगने लगा।
विज्ञापन
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हासिल' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर-डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया को लेकर खबर आ रही है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने इसके खिलाफ एक्शन लिया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

Drug Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी थी सोची-समझी साजिश? समीर वानखेड़े की चाल का आशीष रंजन ने किया पर्दाफाश

इस तरह सामने आई हैकिंग की जानकारी
अकाउंट के हैक होने का पता तब चला जब हैकर ने तिग्मांशु के दोस्तों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए और आर्थिक मदद मांगने लगा। एक दोस्त ने जब तिग्मांशु को कॉल करके इसका पता लगाया तब जाकर सच्चाई सामने आई। तिग्मांशु धूलिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत अधिक एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में आखिरी पोस्ट की थी। एक्टर की अपने अकाउंट पर कुल 16 पोस्ट हैं। 
विज्ञापन


यह सितारे भी हुए हैकिंग का शिकार
बता दें कि तिग्मांशु इंडस्ट्री के इकलौते शख्स नहीं हैं, जिनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ है। उनसे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही जैसे सितारे भी अकाउंट हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, एक्शन लेने के बाद उन्हें अपने वेरिफाइड अकाउंट वापस मिल गए।
विज्ञापन

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में आशिका भाटिया और फुकरा इंसान के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां? फलक नाज ने दिया हिंट

इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं निर्देशक
वर्क फ्रंट की बात करें तो तिग्मांशु धूलिया अपनी आगामी फिल्म 'घमासान' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इसमें अरशद वारसी और प्रतीक गांधी नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपने ओटीटी शो 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' के दूसरे सीजन पर जल्द काम शुरू करेंगे। इसमें भी प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही ऋचा चड्ढा भी इस शो का हिस्सा होंगी।
Celebrities: इन सितारों ने वर्षों तक छुपाए रखी अपनी शादी, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें