अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे। अब घटना के कुछ दिनों बाद टाइगर की टीम ने घटना के बाद शरीर पर आए चोट के निशान का वीडियो शेयर किया है।
टीम ने शेयर किया चोट का वीडियो
टाइगर की टीम ने इस वीडियो के जरिए उस हमले के बाद अभिनेता को लगी चोटों की झलक दिखाई है। साथ ही, टीम ने इस जानलेवा स्थिति में टाइगर की जान सुरक्षित रहने पर भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘भगवान दयालु हैं।’
यह पोस्ट उन सोशल मीडिया यूजर्स को जवाब देने के लिए शेयर की गई लगती है, जो टाइगर श्रॉफ की चोटों पर सवाल उठा रहे थे। दरअसल, अभिनेता की गंभीर चोटों और पट्टियों वाली तस्वीरें वायरल होने के महज दो दिन बाद उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उनकी त्वचा पर चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने चोटों की असलियत पर सवाल उठाए।
देखें वीडियो-
टाइगर फायरिंग मामले के आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
फायरिंग मामले में अपडेट
फायरिंग मामले में अबतक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुरुवार को टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार अन्य आरोपियों मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेशी हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।
हालांकि पुलिस ने 31 अक्तूबर तक हिरासत में रखने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस को 26 तारीख तक का समय दिया है।
इससे पहले बुधवार को 3 मुख्य आरोपियों की पेशी हुई थी, जिसके बाद उन्हें भी 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
टाइगर की कार पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
18 अक्तूबर को हुई थी फायरिंग
- यह घटना 18 अक्तूबर को शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी।
- उस समय टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे।
- इसी दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई।
- इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, वकील ने दी जानकारी