फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफा इवेंट: शाहिद-करीना का खास पल देख फैंस हुए हैरान, आई ‘जब वी मेट’ की याद, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Thu, 22 Oct 2026 09:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गुरुवार को मुंबई में आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। 
  • इवेंट में शाहिद और करीना के बीच एक खास पल देखने को मिला।
  • अब यह पल इवेंट से चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन
शाहिद कपूर और करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में गुरुवार को आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर और रश्मिका समेत कई सेलेब्स नजर आए। अब शाहिद और करीना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन


दोनों सितारे मिले गले
आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों सितारे गले मिलते नजर आए। दोनों का यह खास पल देखकर फैंस काफी नॉस्टैलजिक हो गए हैं। फिल्म ‘जब वी मेट’ में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन जोड़ी के लिए मशहूर रहे दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। कभी रिलेशनशिप में रहे करीना और शाहिद के बीच इस दोस्ताना मुलाकात ने जल्द ही इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

करीना कपूर ब्लैक लेदर आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया था। वहीं, शाहिद कपूर ने व्हाइट सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और ग्रीन सनग्लासेस कैरी किए। उनका स्टाइल काफी क्लासी नजर आया।  
विज्ञापन
Trending Videos

शाहिद कपूर और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल भी चर्चा में आई थी जोड़ी
यह पहली बार नहीं है, जब करीना और शाहिद की मुलाकात ने फैंस को पुरानी यादें ताजा करने का मौका दिया है। पिछले साल भी दोनों जयपुर में IIFA कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर एक साथ नजर आए थे। उस समय मंच पर हुई उनकी बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मुलाकात ने फिल्म ‘जब वी मेट’ और उसकी पॉपुलैरिटी की यादें फिर से ताजा कर दी थीं।

देखें वीडियो-
विज्ञापन

करीना कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
‘जब वी मेट’ के बाद कैसी है करीना और शाहिद की जिंदगी?
  • करीना कपूर और शाहिद कपूर ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
  • खास बात यह है कि उस समय उनकी हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग भी अपने आखिरी दौर में थी।
  • अब करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली है। दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर और जेह है।
  • वहीं, शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हुई है। शाहिद और मीरा के भी दो बच्चे हैं, जिनके नाम मीशा और जैन हैं।

ये भी पढ़ें- आईफा 2027: टाइगर हमले के बाद पहले पब्लिक इवेंट में पहुंचे सलमान, पैपराजी को दी नसीहत; गले मिले करीना-शाहिद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें