अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे। अब घटना के कुछ दिनों बाद टाइगर की टीम ने घटना के बाद शरीर पर आए चोट के निशान का वीडियो शेयर किया है।
टीम ने शेयर किया चोट का वीडियो
टाइगर की टीम ने इस वीडियो के जरिए उस हमले के बाद अभिनेता को लगी चोटों की झलक दिखाई है। साथ ही, टीम ने इस जानलेवा स्थिति में टाइगर की जान सुरक्षित रहने पर भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘भगवान दयालु हैं।’
यह पोस्ट उन सोशल मीडिया यूजर्स को जवाब देने के लिए शेयर की गई लगती है, जो टाइगर श्रॉफ की चोटों पर सवाल उठा रहे थे। दरअसल, अभिनेता की गंभीर चोटों और पट्टियों वाली तस्वीरें वायरल होने के महज दो दिन बाद उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उनकी त्वचा पर चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने चोटों की असलियत पर सवाल उठाए।
देखें वीडियो-