बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि, यह भी सच है कि वह अपने पिता जैकी श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ की तरह सेलिब्रिटी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके अच्छे खासे फैन फॉलोअर्स हैं।
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि, यह भी सच है कि वह अपने पिता जैकी श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ की तरह सेलिब्रिटी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके अच्छे खासे फैन फॉलोअर्स हैं। स्टार किड कृष्णा श्रॉफ इस वक्त कश्मीर में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।
विज्ञापन
यूजर्स ने उनसे पूछा है कि कश्मीर की ठंडी वादियों में उन्हें ठंड नहीं लग रही है क्या? एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बैगी पैंट और पूरी बाजू का क्रॉप टॉप पहन रखी है और पैरों पर बूट्स हैं। वह इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कृष्णा श्रॉफ फिटनेस को लेकर काफी उत्साही रहती हैं और अक्सर फिटनेस वीडियोज और फोटो भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- चिलिंग। उनकी इन तस्वीरों पर एक फैन ने लिखा, यार तुमको ठंड नहीं लगती क्या? इन तस्वीरों को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। दिशा पाटनी ने भी कृष्णा श्रॉफ की इन फोटोज को लाइक किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, वाह।