फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs Case: अरमान कोहली की जमानत याचिका फिर खारिज, पांच महीने से जेल में बंद हैं एक्टर

Mon, 20 Dec 2021 03:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drugs Case: अरमान कोहली की जमानत याचिका फिर खारिज, पांच महीने से जेल में बंद हैं एक्टर

ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली की जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिर खारिज कर दी।

कोहली के घर से 1.2 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी।

ड्रग पैडलर ने लिया था अरमान का नाम।
विज्ञापन
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली की जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिर खारिज कर दी। 25 अक्बतूर को अरमान की तरफ से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


कोहली के घर से 1.2 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी
दरअसल, एनसीबी को अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी के दौरान कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था- कोहली के मोबाइल फोन से चैट और कुछ वीडियोज मिले हैं, जिससे साफ है कि वह मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल थे। जांच के दौरान प्राप्त सामग्री की जांच करने के बाद ‘प्रथम दृष्टया’ ऐसा लगता है कि कोहली ‘मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित सह-आरोपियों के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए थे।’ विशेष अभियोजक अद्वैत सेठना ने अदालत में कोहली और सह-आरोपियों के बीच की चैट पेश की थी।

ड्रग पैडलर ने लिया था अरमान का नाम
विज्ञापन

एनसीबी के अनुसार, कोहली के घर से 1.2 ग्राम एमडी बरामद की गई थी, जबकि मामले में सह-आरोपी से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था। कोहली की गिरफ्तारी मुख्य विक्रेता अजय राजू सिंह को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद हुई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें