फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' का क्लाईमेक्स हुआ लीक, वीडियो हुआ जबरदस्त वायरल

Tue, 07 Mar 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' के रिलीज होने में अभी कई महीनों का वक्त है लेकिन उससे पहले ही ये फिल्म सुर्खियों में आ गई है। लेकिन इस बार ये फिल्म एक बेहद खास सीन के लीक होने की वजह से सुर्खियों में है। 
विज्ञापन


जब से फिल्म की शूटिंग शुरु हुई तभी से फिल्म की टीम फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती रही है, लेकिन हाल ही में इस फिल्म का एक महत्वपूर्ण एक्शन सीन लीक हो गया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि इस लीक से फिल्म की टीम परेशान नहीं है बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी इस लीक हुए सीन को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ काफी टफ एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। 'मुन्ना माइकल' में टाइगर श्रॉफ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। इस फिल्म को साबिर खान ने डायरेक्ट किया, जो इससे पहले टाइगर को 'हीरोपंती' और 'बागी' में डायरेक्ट कर चुके हैं। ये फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें