फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: ‘सुपरमैन’ के मुंह से अपनी फिल्म का नाम सुन टाइगर श्रॉफ गदगद, जानें सुपरहीरो से कैसे मिला अप्रूव

Sat, 12 Jul 2025 09:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टाइगर श्रॉफ को सुपरहीरो सुपरमैन से एक खास तरह का अप्रूवल मिला है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म ‘सुपरमैन’ से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें चर्चित सुपरहीरो, टाइग श्रॉफ की फिल्म का जिक्र कर रहा है।

विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ और सुपरमैन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को भारत में हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ भी रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो सोशल मीडिया जिसमें ‘सुपरमैन’ फिल्म में अपनी उनकी फिल्म का नाम और डायलॉग सुनने को मिले? ये कैसे मुमकिन हुआ? जानिए। और टाइगर श्रॉफ की कौन सी फिल्म का जिक्र ‘सुपरमैन’ में हुआ?

विज्ञापन


इस फिल्म का नाम लेता दिखा सुपरमैन 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे टाइगर श्रॉफ ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। यह वीडियो हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ की हिंदी डबिंग का है। इस क्लिपिंग में सुपरमैन और हीरोइन के बीच बातचीत चल रही है। हिंदी डबिंग में हीरोइन कहती है, ‘मैं नुक्कड़ नाटक करने वाली बागी लड़की हूं और तुम सुपरमैन हो।’ इस पर सुपरमैन कहता है, ‘मैं भी बागी हूं।’ इस पर हीरोइन कहती है, ‘तुम बागी नहीं हो?’ इसके जवाब में सुपरमैन कहता है, ‘मुझे 90 की ‘बागी’ से लेकर ‘बागी 1’ से लेकर ‘ बागी 4’ तक सब पसंद है। इस पर हीरोइन कहती है, ‘उन्हें देखने से कोई बागी नहीं बन जाता है, तुमने मुझे छोटी बच्ची समझा है क्या?’   

विज्ञापन

'सुपरमैन' की हिंदी डबिंग में टाइगर श्रॉफ की फिल्म का जिक्र - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म के डायलॉग और नाम सुनकर खुश हुए टाइगर श्रॉफ
सुपरमैन के मुंह से अपनी फिल्म के डायलॉग और नाम सुनकर टाइगर श्रॉफ की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा कर लिखा, ‘सुपरमैन का अप्रूवल भी मिल गया।’ आगे टाइगर ने हार्ट इमाेजी भी शेयर किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Superman Box Office: 'मालिक'-'आंखों की गुस्ताखियां' के सामने 'सुपरमैन' की चांदी, जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ जल्द होगी रिलीज 
टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं। यह फिल्म इस साल सितंबर महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म की पिछली सीरीज में टाइगर श्रॉफ ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें