फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: आठ घंटे शिफ्ट पर चर्चाओं के बीच दीपिका पादुकोण ने बताए सेल्फ केयर के मायने, शेयर किया पोस्ट

Sat, 12 Jul 2025 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Speaks On Self Care: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करें और वह वायरल न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? दीपिका का हालिया पोस्ट सुर्खियों में है, जिसमें वे सेल्फ केयर पर बात करती दिखी हैं।
 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'स्पिरिट' दीपिका ने जब से छोड़ी है, वे लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल, दीपिका ने कथित तौर पर अपनी कुछ शर्तों के चलते यह फिल्म छोड़ी, जिसमें आठ घंटे की शिफ्ट टाइमिंग और तगड़ी फीस जैसी बातें शामिल हैं। इसके बाद इंडस्ट्री के तमाम लोग दीपिका के समर्थन में आए हैं, साथ ही आठ घंटे की शिफ्ट टाइमिंग पर भी चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने आज शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
सेल्फ केयर मंथ में सेल्फ केयर की बात
दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव हैं। हाल ही में अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन और उनकी आगामी फिल्म 'धुरंधर' के फर्स्ट लुक पर भी उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन, आज शनिवार को जरूर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सेल्फ केयर मंथ में खुद की देखभाल करने का तरीका बताया है।

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
नेटिजन्स से पूछा- 'अपने लिए फुरसत के पल निकाल रहे हो?'
दीपिका पादुकोण ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इसमें वे फेस मास्क लगाए दिख रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरे लिए सेल्फ केयर का मतलब है रोजमर्रा की ऐसी छोटी-छोटी रस्में अपनाना, जो खुशियां लाती हैं। हम सेल्फ-केयर मंथ मना रहे हैं। तो क्या आप अपने लिए भी कुछ फुरसत के पल निकालने के बारे में सोच रहे हैं'?

Kapil Sharma: कैफे पर गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा को धमकी, खिसियाते हुए बोला आतंकी पन्नू- 'अपने खून की कमाई...'
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन-एटली-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
एटली की फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो बेशक संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' उनके हाथ से निकल गई है, मगर दिग्गज निर्देशक एटली की अगली फिल्म में वे नजर आएंगी। इस फिल्में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है और अस्थाई तौर पर इसे ‘AA22XA6’ कहा जा रहा है। बीते दिनों मेकर्स ने एनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण को तलवारबाजी करते देखा जा रहा था। वहीं, अल्लू अर्जुन उन्हें स्क्रिप्ट के बारे में बता रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें