फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर फायरिंग मामला: तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, एस्प्लेनेड कोर्ट में हुई थी पेशी

Wed, 21 Oct 2026 04:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
टाइगर फायरिंग केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे। अब मामले में पकड़ाए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अब मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन


10 दिन की मिली हिरासत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। मामले की आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।

हालांकि कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को 10 दिन की हिरासत दी है। इसके बाद तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ - फोटो : X
क्या है पूरा मामला? 
  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई।
  • इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।
  • अब इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। 
  • बुधवार को इस मामले में गिरफ्तार तीन मुख्य आरोपियों को राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया। 
  • इसके बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। 

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case: 'सलमान खान को घसीटना गलत', राज बब्बर बोले- भगवान ने बचाई जान; नेताओं ने उठाए सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें