अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। गोलीबारी की घटना में वे बाल-बाल बचे। अब मामले में पकड़ाए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अब मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
10 दिन की मिली हिरासत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। मामले की आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।
हालांकि कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को 10 दिन की हिरासत दी है। इसके बाद तीनों आरोपियों को 31 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।