फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Screw Dheela: टाइगर और रश्मिका मंदाना की फिल्म को मिला नाम, जानें कब रिलीज होगी करण जौहर की ‘स्क्रू ढीला’

Thu, 21 Jul 2022 11:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'स्क्रू ढीला' रखा गया है। 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद एक बार फिर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टाइगर शशांक खेतान द्वारा निर्देशित एक्शन एंटरटेनर में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ 'पुष्पा' फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी, जिसकी खबर पहले ही सामने आ गई थी। वहीं, अब फिल्म के नाम और इसकी शूटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

2023 में होगी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म का नाम 'स्क्रू ढीला' रखा गया है। फिल्म का नाम टाइगर के किरदार को ध्यान में रखते हुए रखा है। टाइगर इस फिल्म में एक अलग किस्म का किरदार निभा रहे हैं, ऐसे में फिल्म का नाम भी थोड़ा अलग सा रखा गया है। फिल्म के लीड रोल कास्ट कर लिए गए हैं और नेगेटिव रोल के लिए तलाश जारी है। वहीं, कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज हो सकती है।

यूरोप में शूट होगा पहला शेड्यूल
रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर की फिल्म 'स्क्रू ढीला' की शूटिंग भारत और विदेश में की जाएगी। फिल्म का पहला शेड्यूल यूरोप में शुरू होने की उम्मीद है। टाइगर और रश्मिका दोनों ही इस शेड्यूल का हिस्सा होंगे। सूत्र के अनुसार इस फिल्म में एक्शन के साथ एक मजबूत कहानी भी है। इस तरह की कहानी में टाइगर को पहले नहीं देखा गया है।

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'गुडबॉय' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' भी कर रही हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ ने 'गणपत' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें