इस दिन आएगा गाना
दरअसल, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर कर गाने की रिलीज डेट बताई थी। सपना ने लिखा, 'आ रही है कामिनी चुराने आप सभी का दिल, 25 जुलाई को 10 बजे।' इस गाने को मीनाक्षी पांचाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, आमीन बरोदी ने इसके बोल लिखे हैं। गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शादी में किया लाइव परफॉर्म
सपना चौधरी के इस गाने को रिलीज से पहले ही यूट्यूब पर डाल दिया गया। यह गाने का ऑफिशियल वीडियो नहीं हैं, लेकिन इसमें सपना जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सपना किसी शादी समारोह में अपने रिलीज होने वाले गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही हैं। गाने को सुनने के बाद फैंस इसकी और सपना के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वह इसके बेसब्री से रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि गाने 25 जुलाई को वीवाईआरएल हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।