साउथ सुपरस्टार रवि तेजा अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का हिंदी टीजर काफी खास होने वाला है। दरअसल, टीजर में बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम की दमदार आवाज सुनाई देगी। जी हां! 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी टीजर के लिए जॉन अब्राहम ने वॉइस ओवर किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका वीडियो साझा किया गया है।