फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जज बनेंगे आमिर खान, विजेता को मिलेगा 25 लाख का ईनाम

Wed, 26 Dec 2018 12:00 PM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aamir khan
विज्ञापन

सुपरस्टार आमिर खान जिन्हें बॅालीवुड का परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, वो किसी भी फिल्म को करने से पहले उसकी स्क्रिप्ट को देखते हैं। ऐसा उन्होने खुद कहा। आमिर ने इस बात का जिक्र सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स प्रतियोगिता में किया।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि आमिर इस प्रतियोगिता में जज के रूप में दिखाई देंगे। आमिर के साथ निर्देशक राजू हिरानी और लेखिका जूही चतुर्वेदी और अंजुम राजाबाली भी इसके जज होंगे। आमिर खान ने इस प्रतियोगिता में ही अपने दिल की बात बताई कि वो किसी भी फिल्म को साईन करने से पहले फिल्म की कहानी पर विशेष तौर पर ध्यान देखते हैं।

उनका कहना है कि एक्टर और तकनीशियन भी फिल्म का बहुत बड़ा हिस्सा होते हैं, लेकिन सब कुछ लेखक पर निर्धारित होता है। एक फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है लेखक। सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स प्रतियोगिता Cinestaan Digital Pvt  द्वारा शुरू की गई है, और इसके विजेता को 25 लाख का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


जैसा की आपलोग जानते है आमिर खान आज कल फातिमा सना शेख के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है । आमिर के साथ अफेयर को लेकर फातिमा सना शेख ने अपना रिएक्शन दिया है।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में उनसे अफेयर से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने घूम-फिराकर जवाब देते हुए कहा है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है। अफेयर से जुड़ी बातें उन्हें प्रभावित नहीं करती हैं। आपको बता दें कि फिल्म दंगल के समय से ही आमिर खान और फातिमा सेना शेख के बीच अफेयर की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें