Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री एश्वर्या राय, सोनम और प्रियंका चोपड़ा का तो शादी के बाद ही सरनेम बदल गया था, लेकिन दीपिका पादुकोण का अभी तक सरनेम नहीं बदला, बल्कि रणवीर सिंह का जरूर बदल गया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने कई सारे इंटरव्यू दिए है।
इंटरव्यू में रणवीर और दीपिका अपनी मैरिज लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से एक सवाल पुछा गया की क्या उन्हें अब 'दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाएगा ?' तो दीपिका ने इस बात का जबाव बहुत ही अलग अंदाज में दिया और उन्होने कहा कि मैं हूं दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण'। इसके बाद इन्टर्व्यूअर दीपिका का इसी तरह परिचय करते हैं।