दरअसल, यह घटना घायल वंस अगेन की शूटिंग के दौरान की है। फिल्म में सनी के अलावा सोह भी लीड रोल में थीं। इस फिल्म में वह एक साइकेट्रिस्ट की भूमिका में थीं। फिल्म में एक सीन था, जिसमें उन्हें सनी को संभालने के लिए थप्पड़ मारना था। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन सीन को फिल्माते समय सोहा अपने किरदार में इतनी ज्यादा घुस गईं कि उन्होंने सनी को बिना कुछ सोचे समझे सच में जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह नजारा देख सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि, सनी देओल ने स्थिति को समझते हुए इस बात का बिलकुल भी बुरा नहीं माना बल्कि वह खुश नजर आए कि यह शॉट बहुत अच्छी तरह से पूरा हो गया। सनी को नाराज न होता देख देख साहो के भी जान में जान आई।
Bigg Boss 16: प्रियंका को बिग बॉस का विनर बताने पर ट्रोल हुए अर्जुन बिजलानी, लोग बोले- फिक्सिंग करके आपने...
बता दें कि घायल वंस अगेन से पहले सनी साल 1990 में बनी घायल में काम कर चुके थे। इस फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ अमरीश पुरी और राज बब्बर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वहीं, घायल वंस अगेन की बात करें तो यह फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Lost: रिलीज के लिए तैयार 'लॉस्ट', पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी यामी गौतम