फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार ने पॉलिश किए लोगों के जूते, किस्सा जानकर आप भी करेंगे अभिनेता की तारीफ

Thu, 29 Jun 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह बात 'सिंह इज ब्लिंग' के मेकिंग के समय की है। तब अक्षय पंजाब में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में एक सीन था जहां उन्हें पुण्य कमाने के लिए गुरुद्वारे के बाहर लोगों की सेवा करनी थी।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। स्टारडम के मामले में भी अक्षय तीनों खान को जबर्दस्त टक्कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इतना बड़ा सितारा होने के बावजूद एक बार अक्षय कुमार लोगों के जूते पॉलिश करते हुए भी नजर आए थे। आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको अक्षय से जुड़े इस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।  

विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान फिर बनेंगे गायक? रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अभिनेता को देख फैंस हुए उत्साहित

अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय ने की लोगों की सेवा
यह बात सिंह इज ब्लिंग के मेकिंग के समय की है। तब अक्षय पंजाब में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में एक सीन था जहां उन्हें पुण्य कमाने के लिए गुरुद्वारे के बाहर लोगों की सेवा करनी थी। इस सीन को फिल्माए जाते समय अभिनेता काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। शूटिंग खत्म होने के बाद  उन्होंने असल में सेवा करने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय काफी समय से सेवा करना चाहते थे, लेकिन समय की कमी के चलते वह ऐसा नहीें कर पा रहे थे। ऐसे में जब उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब जाना पड़ा तो अभिनेता ने इस मौके को हाथ से न जाने दिया।
King Of Kotha Teaser: 'यह गांधीग्राम नहीं है…यह कोठा है…', दुलकर सलमान के किंग ऑफ कोठा का धमाकेदार टीजर जारी
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : social media
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म सेल्फी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अक्षय जल्द ही ओएमजी 2 और द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।  
Copyright Case: कॉपीराइट उल्लंघन मामले में राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, FIR रद्द करने से हाई कोर्ट का इनकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें