फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thomas Cup 2022: भारत की ऐतिहासिक जीत पर सिनेमा जगत के सितारों ने की भारतीय बैडमिंटन टीम की सराहना, जानिए किसने क्या कहा

Sun, 15 May 2022 06:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
थॉमस कप 2022 - फोटो : social media
आज भारतीय बैडमिंटन टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। 73 साल के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय टीम ने थॉमस कप के खिताब को अपने नाम किया है। सबसे खास बात यह रही कि भारत ने 14 बार के चैंपियन रहे इंडोनेशिया को मात देकर जीत दर्ज की है। इससे देश भर के लोग बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिए भारतीय बैडमिंटन टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं। इस ऐतिहासिक जीत से सिनेमा जगत में भी खुशी की लहर है और तापसी पन्नू से लेकर अनिल कपूर और रितेश देशमुख तक कई सेलेब्स ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए सराहना की है। तो चलिए जानते हैं किसने क्या कहा।
विज्ञापन

2 of 10
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू  भारतीय टीम को दी जीत की बधाई
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए अपने ट्विटर से इस ऐतिहासिक क्षण की एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की है। इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इतिहास!!! भारत ने पहली बार फाइनल में पहुंचने पर थॉमस कप जीता!!!
 
विज्ञापन

3 of 10
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने की भारतीय बैडमिंटन टीम की सराहना
भारत के पहली बार थॉमस कप जीतने की खुशी में अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय टीम की जश्न मनाते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। और टीम की सराहना करते हुए लिखा, अविश्वसनीय है!! भारतीय टीम को बधाई !! ऐतिहासिक क्षण!!।
 

4 of 10
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन ने जाहिर की खुशी
रॉकेट्री स्टार अभिनेता आर माधवन ने टीम इंडिया की जीत पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ऐतिहासिक खिताबी जीत, भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया थॉमस कप। इसी के साथ कुछ शब्दों से उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

5 of 10
राहुल बोस - फोटो : Social Media
राहुल बोस ने कहा यादगार दिन
अभिनेता राहुल बोस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,"भारतीय खेल के लिए यादगार दिन। टीम और सहयोग स्टाफ को बधाई"। इसी के साथ उन्होंने थॉमस कप के हैशटैग का यूज किया।
 
विज्ञापन

6 of 10
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख ने पूरे भारतीय दल को दी बधाई
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी भारतीय टीम की सराहना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, थॉमस कप 2022 टीम इंडिया के लिए क्या असाधारण उपलब्धि है...फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर। पूरी टीम को बधाई, प्रेयर्स, कोच सहयोग स्टाफ और पूरे भारतीय दल को।
 
विज्ञापन

7 of 10
जयराम सुब्रमण्यम - फोटो : insta
साउथ अभिनेता जयराम सुब्रमण्यम ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "यह भी बेहद उत्साहित है कि हमारा परिवार भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा है ... टीम को कोचिंग देने के लिए विमल जी को बधाई, जय हिंद।"
 

8 of 10
राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram/ranadaggubati
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने भी अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया की जीत को लेकर अभिनेता वेंकटेश की दग्गुबाती द्वारा किए गए ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, "यह बहुत ही अद्भुत है !! भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई"। जबकि वेंकटेश दग्गुबाती ने भारत की जीत पर खुश जताते हुए लिखा, "भारतीय बैडमिंटन टीम को असाधारण जीत के लिए बधाई, थॉमस कप घर आ रहा है।"

 

9 of 10
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली ने भी भारत के थॉमस कप जीतने पर ट्विटर के जरिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारतीय बैडमिंटन टीम द्वारा एक अविश्वसनीय उपलब्धि प्रतिष्ठित थॉमस कप को घर लाने के लिए बधाई।
 
विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया को थॉमस कप की एतिहासिक जीत की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। उन्होंने इंडिया बैडमिंटन टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें चीयर करने के अंदाज में लिखा "इंडिया! इंडिया!! इंडिया!!!"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें