फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahaakshay Chakraborty: ‘डिस्को किंग’ के बेटे हैं मिमोह चक्रवर्ती, दुष्कर्म के आरोप के चलते रोकनी पड़ी थी शादी

Sun, 15 May 2022 06:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिमोह चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
2008 में फिल्म ‘जिमी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती बॉलीवुड के 'डिस्को किंग' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं, लेकिन अपने पिता के जैसी पहचान बनाने में असफल रहे हैं। उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम वह बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, फिल्मों से ज्यादा मिमोह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनपर शादी के कुछ दिनों पहले ही दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिस वजह से शादी भी स्थगित करनी पड़ गई थी।
विज्ञापन

2 of 4
मिमोह चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री ने लगाया था आरोप
मिमोह पर भोजपुरी अभिनेत्री ने दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई शिकायत में अभिनेत्री ने कहा था कि वह और मिमोह 2015 से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान मिमोह ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यहीं नहीं अभिनेत्री को अपने घर बुलाकर सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर भी संबंध बनाए और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो जबरन अबॉर्शन कराने को कहा। मना करने पर धोखे से अबॉर्शन की दवा खिला दी।
विज्ञापन

3 of 4
मिमोह चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
2018 में भी दर्ज हुआ मामला
भोजपुरी अभिनेत्री ने 2018 में भी मिमोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अभिनेत्री ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मिमोह ने शादी की बात को लेकर कहा था कि उनकी कुंडली नहीं मिल रही है। इसके बाद मिमोह की मां योगिता ने अभिनेत्री को फोन कर कहा था कि वह सपने में भी उनकी बहू नहीं बन सकती और मिथुन चक्रवर्ती को इस बारे में बताया तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

4 of 4
मिमोह और मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री से की शादी
इतने गंभीर आरोप लगने के बाद माना जा रहा था कि मिमोह की शादी टूट जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उस समय मिमोह की सास शीला शर्मा ने कहा था कि शादी 7 जुलाई को ही होग। लेकिन शादी से पांच दिन पहले ही पुलिस पहुंच गई और शादी को स्थगित करना पड़ा। फिर कुछ दिनों बाद मिमोह और मदालसा शर्मा की शादी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें