आज भारतीय बैडमिंटन टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। 73 साल के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय टीम ने थॉमस कप के खिताब को अपने नाम किया है। सबसे खास बात यह रही कि भारत ने 14 बार के चैंपियन रहे इंडोनेशिया को मात देकर जीत दर्ज की है। इससे देश भर के लोग बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिए भारतीय बैडमिंटन टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं। इस ऐतिहासिक जीत से सिनेमा जगत में भी खुशी की लहर है और तापसी पन्नू से लेकर अनिल कपूर और रितेश देशमुख तक कई सेलेब्स ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए सराहना की है। तो चलिए जानते हैं किसने क्या कहा।