फिरोज नाडियावाला की फिल्म 'वैलकम बैक' आते ही धमाल मचाने की तैयारी में है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के एक गाने को ही बेहतर बनाने के लिए तीन करोड़ रुपए लुटा दिए गए हैं।
मूवी में जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और श्रुति हसन की मुख्य भूमिका है। जॉन अब्राहम की फिल्म में एंट्री एक गाने से होगी जिसको पूरे मनोयोग से तैयार किया गया है। गाने की शूटिंग प्रसिद्व शर्बन स्टूडियो में बेहद भव्यता के साथ की गई है। गाने को शूट करने में 7 दिन से अधिक का समय लगा है।
प्रॉड्यूसर फिरोज नाडियावाला का कहना है कि अनीस चाहते थे कि इस गाने को कुछ खास बनाया जाए। अन्नू कपूर ने भी गाने पर बहुत मेहनत की है। 700 जूनियर आर्टिस्ट भी इस गाने में लिए गए हैं।
फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि ये गाना दर्शकों को बहुत अधिक पसंद आएगा। खैर अब ये तो गाना देखने के बाद ही पता चलेगा।