रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'बैंक चोर' का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें पहले वाले ट्रेलर को एडिट कर उसमें कुछ डायलॉग्स और सीन जोड़े गए हैं। इस ट्रेलर में खास बात ये है कि इसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को मुद्दे को भी उठाया गया है।
सोशल मीडिया पर चलने वाले जोक्स को पुराने वाले ट्रेलर में जोड़कर इसे नया बना दिया गया है। इसमें कपिल शर्मा को बेवफा बताया गया है। ट्रेलर के शुरुआत फिल्म के ट्रेलर को बकवास बताया गया। फिर ये भी कहा गया कि ऐसे बकवास ट्रेलर को कौन देखेगा इसलिए हमने खुद की ले ली।
वाई फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर के हिसाब से ये दुनिया के सबसे घटिया चोर हैं और चोरी के लिए चुना दिन भी इनके लिए अनुकूल नहीं है। फिल्म में विवेक ओबरॉय और रिया चक्रबर्ती भी हैं। विवेक फिल्म में सीबीआई ऑफिसर अमजद खान बने हैं जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है। वहीं रिया फिल्म में क्राइम रिपोर्टर गायत्री गागुंली बनीं है।
फिल्म में बाबा सहगल भी हैं जो एक बड़ा ही मजेदार डायलॉग बोलते दिख रहे हैं, 'लिप्स हैं तेरे लाल, काले हैं तेरे बाल, पहले आया अन्ना बाद में केजरीवाल।' फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। सभी अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं।
देखें ट्रेलर-
.@yrf Bol ke @Y_films ki film sign karwayein. Cheaters -Yeh Dekhiyein #BankChorImaandaar trailer अपनी औलाद पे आ गए https://t.co/ZxivfmNltz
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 12, 2017