फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में क्यों पढ़ते हैं शाहरुख के बच्चे, खुद खोला राज

Thu, 20 Jul 2017 06:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान अपने बच्चों को लेकर काफी कन्सर्ड रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से अपने बच्चों की पब्लिक आउटिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि पेपराजी कल्चर की वजह से वो किसी फंक्शन में अपने परिवार को लेकर नहीं जा पाते। उन्हें कई फंक्शन अकेले ही अटेंड करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा, अपनी फैमिली के लिए मुझे कई बार एडजेस्टमेंट करनी पड़ी। मुझे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजना पड़ा सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें पेपराजी कल्चर को हैंडल करना नहीं आता।
विज्ञापन

 

शाहरुख ने कहा, वो कोई मूवी स्टार नहीं हैं। वो केवल मूवी स्टार के बच्चे हैं। जब वो मेरे साथ बाहर जाते हैं तो मैं उनसे कहता हूं वो खड़े होकर फोटो खिंचवाएं क्योंकि मैं समझता हूं कि यह काफी जरूरी है। मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि अगर आप उन्हें पब्लिकली देखें तो ऐसा बिल्कुल न सोचें कि उन्हें मेरी तरह मीडिया को हैंडल करना आता है। उन्हें ये सब अजीब लगता है। दूसरी बात वो पब्लिकली दिखाई देते हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि वो एक्टर बनना चाहते हैं।

 
विज्ञापन

शाहरुख को ये सब इसलिए कहना पड़ा क्योंकि सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की स्क्रीनिंग के मौके पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पहुंची थी। इस मौके पर मीडिया उनके पीछे पड़ गई थी। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। पार्किंग एरिया से लेकर लिफ्ट लॉबी तक सुहाना खान और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे का पीछा रिपोर्टर्स  ने लगातार किया। आखिर में लिफ्ट के दरवाजे के बाहर मीडिया ने उन्हें दोनों तरफ से घेर लिया। दोनों के पास लिफ्ट का दरवाजा खुलने का इंतजार करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें