फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल सीरीज' की अगली फिल्म का नाम तय! मशहूर न्यूमरोलॉजिस्ट जुमानी का ट्वीट हो रहा वायरल

Wed, 25 Oct 2017 07:46 AM IST
Team Digital
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। अभी इसकी सक्सेस पार्टीज अच्छे से शुरू भी नहीं हुई थी कि 'गोलमाल सीरीज' की अगली मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।
विज्ञापन


जाने-माने न्यूमरोलॉजिस्ट (अंक ज्योतिषी) संजय बी जुमानी की माने तो 'गोलमाल' सीरीज की अगली फिल्म बनने के पूरे आसार है। दरअसल, संजय जुमानी ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुलासा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि अगली गोलमाल के नाम में अंग्रेजी के 'पी' अक्षर की अहम जगह होगी। इस हिसाब से अनुमान लगाए जाए, तो ये नाम Phir Golmaal भी हो सकता है।

संजय जुमानी का येे ट्वीट अब हो रहा वायरल
  The sub-title begins with a ‘P’ is all I can reveal at the moment😜
Meanwhile keep watching this space😏😏#numerology #jumaani pic.twitter.com/wnjguu5xoy — Sanjay B Jumaani (@sanjaybjumaani) October 23, 2017
विज्ञापन

आपको बता दें कि ये फिल्म 'गोलमाल सीरीज' की चौथी फिल्म है, फिल्म का नाम 'गोलमाल अगेन' रखा गया। इस सीरीज की सबसे पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006), गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010), गोलमाल अगेन (2017) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें