फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर ससी नहीं रहे, ममूटी-मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स को दिया था पहला ब्रेक

Tue, 24 Oct 2017 03:37 PM IST
Team Digital
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने-माने मलयालम फिल्मकार आई.वी. ससी नहीं रहे। मंगलवार को अपने चेन्नई स्थित आवास में 69 साल के ससी ने आखिरी सांसें ली। आई. वी. ससी कुछ समय से बीमार थे। लगभग चार दशकों के करियर में उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। 
विज्ञापन


1948 में जन्मे ससी ने गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सीमा से शादी की थी। पत्नी सीमा के अलावा उनके परिवार में बेटा और एक बेटी भी है।

लगभग चार दशकों के करियर में ससी ने 150 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। उनका सुनहरा काल 1970-2000 के बीच माना जाता है। ससी ने अपने करियर में कुछ हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन किया। 

1982 में आई उनकी फिल्म 'आरोंदम' के लिए उन्हें नरगिस दत्त अवार्ड से भी नवाजा गया। ससी को ममूटी, मोहनलाल जैसे कई साउथ सुपरस्टार्स को ब्रेक देने के लिए भी याद किया जाता है।
विज्ञापन

इस वेटरन कलाकार के निधन के बाद भारतीय फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने शोक जताते हुए ट्वीट भी किया।
  The veteran Malayalam Director I.V Sasi is no more. Sasi (69) died a few minutes back while being taken 2 hospital from his Chennai home pic.twitter.com/Nf4NoLN7lX — Sreedhar Pillai (@sri50) October 24, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें