फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में पढ़ाई जाएंगी नील की ये फिल्में

Sat, 16 Feb 2013 12:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता नील नीतिन मुकेश के खाते में एक बड़ा सम्मान जुड़ने जा रहा है। उनके फिल्में अब विदेशों में पढ़ायी जाएंगी। लॉस एंजेलिस में इंटरनेशनल ऐकेडमी ऑफ फिल्मस एण्ड टेलीविजन, बॉलीवुड की तनावग्रस्त फिल्मों को अपने पाठ्यक्रम में एक अध्याय के रूप में जोड़ने जा रहा है।
विज्ञापन


अकादमी इस अध्याय में नील नितिन मुकेश की फिल्में शामिल करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार अकादमी ने अन्य फिल्मों के अलावा नील की 'जॉनी गद्दार', '7 खून माफ' और 'डेविड' में दिलचस्पी दिखाई है। अकादमी इन फिल्मों के परिचय के लिए नील को बुलाना भी चाहती है।

सूत्र के अनुसार नील हमेशा बॉलीवुड के तनावग्रस्त सिनेमा का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने इसमें काम भी अच्छा किया है। नील सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं इसलिए अभिनय के अलावा उन्हें फिल्मों के अन्य पहलुओं की भी जानकारी है। वह नए अध्याय के लिए एकदम सही उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें