फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जयंताभाई..' को नहीं मिले सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर

Sat, 16 Feb 2013 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'किस्मत लव पैसा दिल्ली' की असफलता के बाद शुक्रवार को विवेक ओबेरॉय की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जयंतभाई की लव स्टोरी' प्रदर्शित हुई। इस फिल्म के साथ 'मर्डर 3' भी रिलीज हुई। पिछले सप्ताह की दो बड़ी फिल्में होने और 'मर्डर 3' के रिलीज होने की वजह से 'जयंताभाई..' को प्रदर्शन के लिए बहुत कम सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मिले।
विज्ञापन


8 फरवरी को दो फिल्में प्रदर्शित हुई थीं। नीरज पाण्डे की 'स्पेशल 26' और रीमो डिसूजा की 'एबीसीडी: एनीबडी कैन डांस'। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा कर रही हैं। जिन सिनेमाघरों ने इन फिल्मों का प्रदर्शन किया था वह उन्हें इस सप्ताह भी लगाए रखना चाहते हैं। फिर इस शुक्रवार 'मर्डर 3' रिलीज हो गयी।

सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर 'मर्डर 3' के लिए तो गुजांइश बना पा रहे हैं पर वह 'जयंताभाई की लव स्टोरी' को दिखाने में बिल्कुल तरजीह नहीं दे रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित ज्यादातर हिंदी भाषी राज्यों में 'जयंताभाई की लव स्टोरी' को बहुत कम स्क्रीन मिले हैं।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े वितरकों का कहना है कि 'जयंताभाई' में ऐसी कोई स्टॉरकास्ट नहीं है कि वह पहले से ठीक-ठाक चल रहीं फिल्मों को हटाकर इस फिल्म को लगा दें। उधर इस फिल्म के निर्माण से जुड़े टिप्स के कुमार तौरानी का कहना है कि जहां यह फिल्म रिलीज हुई है उसने वहां ठीक-ठाक कारोबार किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें