'मालिक' का गाना
'मालिक' 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'राज करेगा मालिक' रिलीज कर दिया है। इस गाने में राजकुमार का स्वैग और मानुषी का जबरदस्त डांस फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तो वहीं कुछ यूजर्स मालिक के गाने 'राज करेगा मालिक' को शाहिद कपूर की 'विवाह' के एक गाने से कंपेयर कर रहे हैं।
यूजर्स के कमेंट्स
मालिक के गाने - राज करेगा मालिक को लेकर यूजर्स ने कई कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक यूजर ने लिखा, 'ये विवाह फिल्म का गाना क्यों लग रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'यह मलयालम फिल्म "मालिक" फहद फासिल की रीमेक लगती है', एक और यूजर ने लिखा, 'हमारी सदी में अभी बाकी है हफ्ते चार (विवाह) फिल्म का गाना जैसा साउंड कर रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'कॉपी किया हुआ संगीत और सस्ते गीत का चलन चल रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों, लेकिन शुरूआती शब्दों ने मेरे दिमाग में तुरंत एक गाना जगा दिया "हमारी शादी में अभी बाकी है हफ्ते चार', एक और यूजर ने लिखा, 'महिला की आवाज अभिनेत्री के लिए उपयुक्त नहीं है... बहुत बनावटी लगती है', एक और यूजर ने लिखा, 'विवाह का गाना याद आ गया।'
फिल्म मालिक
मालिक, एक आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन डायरेक्टर पुलकित ने किया है। राजकुमार राव फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसमें राजकुमार के अपोजिट मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। इस एक्शन-थ्रिलर में राजुकमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे, जो उनकी पिछली भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। मालिक का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Spirit: जल्द ही फ्लोर पर आएगी तृप्ति डिमरी-प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट', संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने किया कंफर्म