फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal: बंगालियों पर की गई टिप्पणी पर परेश रावल ने दी सफाई? बोले- 'जुबान फिसल गई थी'

Thu, 05 Jan 2023 05:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि बीते महीने परेश रावल अपनी एक टिप्पणी को लेकर खूब विवादों में रहे थे। 
विज्ञापन
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता परेश रावल बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। कॉमेडी रोल हो या गंभीर हर किस्म की भूमिका वह पूरी संजीदगी के साथ अदा करते हैं। अपनी अगली फिल्म 'द स्टोरीटेलर' में वह बंगाली शख्स के किरदार में नजर आएंगे। अनंत महादेवन की इस फिल्म में परेश नैरेटर का रोल अदा करेंगे। यह फिल्म सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी 'गोलपो बोलो तारिणी खुरो' पर आधारित है। 

विज्ञापन


फिल्म की कहानी एक अमीर गुजराती व्यापारी पर आधारित है। फिल्म में परेश रावल स्टोरीटेलर के रोल पर हैं, जिन्हें व्यापारी अपनी काम पर रखता है। व्यापारी दरअसल अनिंद्रा से पीड़ित है। यह फिल्म अभी से खूब चर्चा में है। फिल्म में परेश रावल के अलावा आदिल हुसैन, तनिष्ठा चटर्जी और रेवती भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। अक्तूबर 2022 में इस फिल्म का प्रतिष्ठित 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) में प्रमीयिर हुआ। 
Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी ने पीले स्विम सूट में साझा किया फोटो, पति-बेटी संग गोवा में एंजॉय करती आईं नजर
विज्ञापन


बता दें कि बीते महीने परेश रावल अपनी एक टिप्पणी को लेकर खूब विवादों में रहे। एक्टर ने यह टिप्पणी गुजरात चुनाव कैंपेन के दौरान बंगालियों को लेकर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक परेश रावल ने गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान महंगे गैस सिलेंडर को बंगालियों से जोड़ते हुए बयान दे दिया था। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उसकी कीमतें कम हो जाएंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन तब क्या होगा जब रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी, दिल्ली की तरह आपके पास रहना शुरू करेंगे। गैस सिलेंडर का आप क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?
विज्ञापन

Bade Miya Chote Miya: पहली बार अक्षय-टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल, हाई एक्शन सीन्स के लिए जबरदस्त तैयारियां शुरू

हाल ही में अपनी इस टिप्पणी पर परेश रावल ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है,'यह जुबान फिसलने की बात थी और मैंने जो कहा उसका गलत मतलब निकाला गया। किसी को आहत करने का मेरा कोई मकसद नहीं था। मुझे यह जानकर दुख हुआ कि जिन बंगाली लोगों की कला, सिनेमा और साहित्य को मैं देखता हूं, उन्होंने मुझे गलत समझा।' बता दें कि परेश रावल के इस बयान पर जब उनकी आलोचना हुई तो बाद में उन्होंने बाकायदा इस पर माफी मांगी थी।
Akhanda Trailer: साउथ की एक और फिल्म सिनेमाघरों में गदर मचाने को तैयार, हिंदी में रिलीज हुआ 'अखंडा' का ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें