फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan New Poster: दीपिका का जन्मदिन YRF ने ऐसे बनाया खास, फिल्म 'पठान' से सामने आया अभिनेत्री का नया पोस्टर

Thu, 05 Jan 2023 01:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए यशराज फिल्म्स ने अभिनेत्री का 'पठान' से नया लुक साझा किया है। इस पोस्टर को देखकर अभिनेत्री के फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों दीपिका 'पठान' को लेकर लगातार मीडिया खबरों में छाई हुई हैं। उनकी इस फिल्म को रिलीज होने में अब महज एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अभिनेत्री के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए यशराज फिल्म्स ने दीपिका का 'पठान' से नया लुक साझा किया है। इस पोस्टर को देखकर अभिनेत्री के फैंस काफी खुश हैं। इतना ही नहीं इस पोस्टर के साथ ही इस फिल्म में उनके को-स्टार और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन

Love Story: बिपाशा के साथ-साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, उस रात की एक गलती ने अलग कर दी दोनों की राहें
गुरुवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' से दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। कैमरे के सामने दीपिका बंदूक थामे नजर आ रही हैं। यह पोस्टर यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसे साझा करते हुए वह लिखते हैं, 'वह यह सब कर सकती है! यहां प्रस्तुत है पठान से दीपिका पादुकोण का उग्र, एक्शन अवतार उनके जन्मदिन पर! हमारी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं...। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है।'
विज्ञापन


यशराज फिल्म्स के साथ ही शाहरुख खान ने भी दीपिका को पोस्टर साझा कर जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्टर शेयर करने के साथ ही एसआरके ने एक नोट भी लिखा है। किंग खान ने लिखा, 'माई डियरेस्ट दीपिका पादुकोण  आप हर अवतार में स्क्रीन की मालकिन बनने के लिए आखिर कैसे इवोल्व हो जाती हैं! मुझे आपके ऊपर हमेशा गर्व है और मैं हमेशा विश करता हूं कि आप नई ऊंचाइयों को छूएं ... हैप्पी बर्थडे ... लॉट्स ऑफ लव।'
विज्ञापन

Urvashi-Rishabh: मीरा रौतेला ने नेटिजन्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, ऋषभ पंत के लिए दुआ करने पर हुई थीं ट्रोल
आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका और शाहरुख खान के अलावा  जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी महीने 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर पिछले काफी दिनों से देश में विवाद और विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 'पठान' के पहले गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी के कारण इसका पुरजोर विरोध चल रहा है। हालांकि, शाहरुख खान पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें