फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: मुश्किलों में 'गदर 2', शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म ने एक सीन की शूटिंग पर जताई आपत्ति

Thu, 08 Jun 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुद्वारा निकाय के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने गुरुद्वारे में शूट किए गए फिल्म एक सीन पर आपत्ति जताते हुए इसे शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल की 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ देश के लोगों के बीच भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की प्रेम कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। लेकिन 'गदर 2' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सनी देओल स्टारर 'गदर 2' के एक सीन की शूटिंग एक गुरुद्वारे के परिसर में किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : social media
गुरुद्वारा निकाय के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि फिल्म के हीरो और हिरोइन को गुरुद्वारे में एक विशेष कार्य में देखा जा सकता है जो आपत्तिजनक था। गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने ट्वीट कर कहा कि, 'अभिनेताओं पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जा रही हैं। इसके अलावा, गतका सिंह को उनके चारों ओर प्रदर्शन करते देखा जा सकता है।' कमेटी को इस सीन पर आपत्ति है। 
Kashish Rainbow Warrior Award: फिल्ममेकर ओनिर को मिला कशिश रेनबो अवार्ड, प्राइड मंच से दिया ये भावुक संदेश

गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सनी देओल और फिल्म के निर्देशक को समझना चाहिए कि गुरुद्वारा इस तरह के सीन की शूटिंग के लिए जगह नहीं है। एसजीपीसी के महासचिव ने कहा, 'हम कहना चाहते हैं कि ऐसी तस्वीरें जो सामने आ रही हैं, वो सिख समुदाय के लिए शर्मनाक हैं।' ऑनलाइन वायरल हो रही एक क्लिप में, सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल को गुरुद्वारे में हाथ में हाथ डाले खड़े और एक-दूसरे को देखते हुए देखा जा सकता है, जबकि गतका विशेषज्ञ उनके चारों ओर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना बने नजर आने वाले हैं। यह एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म के पहले पार्ट को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर' कल यानी 9 जून को थिएटर रिलीज की जा रही है।
Charu-Rajeev: चारू-राजीव सेन का हुआ तलाक, सुष्मिता के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें