फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Villain Returns: दर्शकों को अभी करना होगा इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स'

Tue, 10 May 2022 10:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जॉन ने मोटी फीस वसूल की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पठान से ज्यादा पैसे लिए हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने मिलकर किया है।
विज्ञापन
फिल्म-एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है लेकिन अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और सब्र करना पड़ेगा। दरअसल, फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने अब इस फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, यह एक्शन थ्रिलर फिल्म अब 29 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले इसे 8 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी थी।

विज्ञापन

ये कलाकार फिल्म में आएंगे नजर
फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आने वाले हैं। जॉन और अर्जुन इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जॉन ने मोटी फीस वसूल की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पठान से ज्यादा पैसे लिए हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने मिलकर किया है। वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान एक बार फिर मोहित सूरी के हाथ में है। इससे पहले वह एक विलेन भी बना चुके हैं।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी एक विलेन
साल 2014 में रिलीज हुई एक विलेन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में रितेश देशमुख के रोल को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि फिल्म में रितेश एक साइको किलर के किरदार में नजर आए थे। वहीं सिद्धार्थ और श्रद्धा ने भी इस फिल्म में अपने रोल के साथ न्याय किया था। देशभर में इस फिल्म में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म के साथ इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। तेरी गलियां और बंजारा गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें