साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपनी फिल्म शाकुंतलम में नजर आने वाली हैं। इसी क्रम में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। अभिनेत्री सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है। सामने आए इस पोस्टर में सामंथा जंगल में बैठी नजर आ रही हैं। वही उनके आसपास कई सारे जानवर और चिड़िया दिखाई दे रहे हैं।
पोस्टर में अभिनेत्री सफेद रंग के आउटफिट के साथ फूलों से बने गहने पहने दिखाई दे रही हैं। अपने इस लुक में सामंथा बेहद खूबसूरत और कुछ अलग नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, पेश कर रहे हैं प्रकृति से प्यार करने वाली शाकुंतलम से शकुंतला। सामंथा के इस पोस्टर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सभी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म के लिए अभिनेत्री की डिजाइनर नीता लुल्ला है। इस बारे में सामंथा ने बताया कि जब भी वह कोई फिल्म में काम करना शुरू करती हैं तो वह से पहले काफी नर्वस होती है कि वह उस किरदार को अच्छे से कैसे करें। शाकुंतलम फिल्म के लिए वह जानती थी कि उन्हें खूबसूरत दिखना है, लेकिन उन्हें लगा था कि वह शायद ऐसा लुक क्रिएट नहीं कर पाएंगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज के मशहूर आइटम नंबर ओ अंतावा में नजर आई थीं। फिल्म का यह आइटम सॉन्ग देशभर में काफी पसंद किया गया। यह सामंथा का पहला आइटम डांस था, जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। वहीं फिल्म शाकुंतलम के अलावा अभिनेत्री Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal और यशोदा फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।