फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi New Song Out: रोमांस से भरा ‘मेरी जान’ गाना रिलीज, आलिया भट्ट के प्यार में बेकाबू दिखे शांतनु

Mon, 21 Feb 2022 06:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं आलिया भी इस समय अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म गंगूबाई का नया गाना ‘मेरी जान’ - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं आलिया भी इस समय अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सेक्स वर्कर गंगूबाई की बायोपिक है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ चुकी है। फैंस को ट्रेलर में अभिनेत्री का दमदार अभिनय और बोल्ड लुक बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच अब इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है।

 

हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक नया गाना मेरी जान सामने आया है। फिल्म के इस नए गाने में आलिया भट्ट और शांतनु एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में कार की बैक सीट पर गंगूबाई बनीं आलिया अपने आशिक अफसान यानी शांतनु माहेश्वरी के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

फिल्म गंगूबाई का नया गाना ‘मेरी जान’ - फोटो : यूट्यूब

होठों में गुलाब दबाए आलिया शांतनु को अपनी अदाओं से रिझाती दिख रही हैं। साथ ही गाने में दोनों की प्यार भरी नोकझोंक भी देखने को मिल रही है। रेट्रो टच वाले इस गाने को गायिका नीति मोहन ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में गंगूबाई बनीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने की रिलीज की जानकारी फैंस के साथ साझा की।

फिल्म गंगूबाई का नया गाना ‘जब सैंया’ - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले इस फिल्म का एक और रोमांटिक ट्रैक सामने आया था। जब सैंया नाम के इस गाने में भी शांतनु और आलिया भट्ट का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस गाने को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है। फिल्म के ट्रेलर में राजनीति और क्राइम की दुनिया पर राज जमाती आलिया का यह रोमांटिक रूप फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है। 2 मिनट 44 सेकेंड के गाने को अबतक 8 लाख 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 4 दिन बाद यानी 25 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के जरिए शांतनु माहेश्वरी अपना डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी के अलावा विजय राज और जिम सर्भ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल निभाते दिखाई देंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें